फिरोजाबाद। वर्षों से भवन व जलकर जमा नहीं कराने वाले 107 भवन स्वामियों को नगर निगम ने कुर्की व नीलामी नोटिस जारी किए हैं।
नगर निगम सीमा में स्थित 107 भवन स्वामियों ने शुरू से वर्तमान तिथि तक अपनी संपत्ति का भवन व जलकर भुगतान नहीं किया है। चिन्हित भवन स्वामियों पर भवन व जलकर का लगभग 18 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं बकाया वसूली के लिए निगम द्वारा इन भवन स्वामियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल के मुताबिक तीन दिन में बकाया भवन व जलकर जमा नहीं कराने वाले बकायेदारों के भवनों पर कुर्की व नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। संवाद