फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकायत का लेटर वायरल, जिलाध्यक्ष के विरोध में लामबंद हुए विरोधी

Tue, 18 Mar 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लंबी जदोजह्द के बाद फिरोजाबाद के महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर को घोषित कर दिया गया। लेकिन जिलाध्यक्ष की घोषणा न होने के कारण अब कुछ लोग जिलाध्यक्ष बनने की दावेदारी कर रहे हैं। सोमवार को नए घटनाक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी के लेटर पेड से भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत का तीन महीने पुराना पत्र वायरल कर दिया गया। शिकायतकर्ता सुमन चतुर्वेदी का कहना है कि यह शिकायत लखनऊ में की गई थी, इस पत्र को वायरल करने का उद्देश्य केवल अपनी राजनीति चमकाना है। दिसंबर माह में शुरू हुई भाजपा संगठन चुनाव प्रकिया में सवाल खड़े करते हुए जिले के कई कद्दावर भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की शिकायत भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी के लेटर पेड पर की थी। इसमें भाजपा के चार महामंत्री व 18 पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिले के संगठन के चुनाव में अनियमतिता बरती गई है। नियमों का अनुपालन नहीं किया गया। लोधी समाज के लोगों को आपत्तिजनक शब्द उनके द्वारा बनाए गए एक मंडल अध्यक्ष ने प्रयोग किए। शिकायतकर्ता ने पहले मुक्ति फिर नियुक्ति करने की बात संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से की थी। इस बारे में सुमन चतुर्वेदी का कहना है कि भाजपा के संगठन चुनाव में अनियमितता के संबंध में पूरे जिले भर के नेताओं में आक्रोश था। हर व्यक्ति को अपनी शिकायत दर्ज करने का अधिकार है। पार्टी कैडर से चलती है, न कि जुगाड़ से। जानबूझ कर इस पत्र को वायरल किया गया है। जिससे वह राजनीतिक लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें