कबाड़ गोदाम में जानकारी लेते सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, साथ में मौजूद थाना प्रभारी। वीडियो ग्रै
- फोटो : कबाड़ गोदाम में जानकारी लेते सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, साथ में मौजूद थाना प्रभारी। वीडियो ग्रैव
एक सितंबर से वाहनों का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य
फिरोजाबाद। चोरी के वाहनों को कबाड़ में खपाने की आशंका के चलते सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और रामगढ़ थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे के साथ बीपीएल ग्राउंड के पास कबाड़ की दुकानों व गोदामों पर सघन चेकिंग की, जहां संचालक संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद रसूलपुर थाने में कबाड़ कारोबारियों की बैठक लेते हुए सीओ सिटी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि एक सितंबर से हर कारोबारी को स्टॉक रजिस्टर बनाना होगा, जिसमें आने वाले वाहन के प्रकार, लाने वाले का नाम-पता, मोबाइल नंबर तथा गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। रजिस्टर में एंट्री न मिलने पर वाहन को चोरी का मानते हुए व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद