फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीसरी आंख के कवरेज एरिया से बाहर है सर्कुलेटिंग एरिया

Thu, 17 Aug 2023 10:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फिरोजाबाद। रेल प्रशासन ने भले ही आधुनिकरण की दिशा में कारगर कदम उठाए हो। बावजूद इसके रेलवे स्टेशन को आज भी सुविधाओं की दरकार है। रेलवे स्टेशन का समूचा परिसर सीसीटीवी के कवरेज एरिया में नहीं है। जिसकी वजह से यात्रियों के अलावा खुद रेल अधिकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शामिल किया गया है। इससे पहले भी रेल प्रशासन ने सुहागनगरी के इस स्टेशन की सूरत बदलने की दिशा में कई कारगर कदम उठाए थे। जिसके अंतर्गत रेल यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन परिसर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, लेकिन सुरक्षा के तहत लगाए गए यह सीसीटीवी कैमरे समूचे स्टेशन परिसर को अपनी निगाहों में कैद करने के लिए काफी नहीं हैं। आज भी रेलवे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया तीसरी आंख के कवरेज एरिया से बाहर है। ऐसे में रेलवे परिक्षेत्र (सर्कुलेटिंग एरिया) की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है।
विज्ञापन






इनसेट

सर्कुलेटिंग एरिया में निगरानी से दूर हैं यात्री



फिरोजाबाद। अगर सर्कुलेटिंग एरिया में किसी यात्री का कोई सामान छूट जाता है या फिर कोई भी घटना होती है तो वह सीसीटीवी की जद से बाहर ही होगी।



इनसेट

एक लापता की तलाश के दौरान हुआ खुलासा



फिरोजाबाद। अभी हाल ही में थाना उत्तर क्षेत्र का एक व्यक्ति स्टेशन परिसर तक आने के बाद अचानक कहीं लापता हो गया था। उसकी तलाश में आये उसके परिजनों से बात करने के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। सिर्फ सीढ़ियों से शुरू होकर स्टेशन परिसर तक का एरिया ही सीसीटीवी की जद में है।
विज्ञापन




इनसेट

स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में चिह्नांकन किया गया है। जिसके पुनर्विकास के साथ ही ये समस्या भी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।



अमित कुमार सिंह

जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज डिवीजन, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें