शिकोहाबाद। बाकलपुर के पास तेजगति से जा रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। सोमवार को तेज रफ्तार कार बाकलपुर की ओर जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर रास्ते में सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से तेजी से जा टकराई। इससे विद्युत पोल और कार दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों जब तक राहत कार्य करते, उससे पहले ही कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। खंभे की मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।