फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहन के घर जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, मौत

Sat, 25 Jan 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद) थाना एका क्षेत्र में एटा के युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार अपने भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए बहन के घर जा रहा था। एटा के गांव जैथरा निवासी अमन कुमार (20) अपनी बहन अंजू देवी के घर भदान बाइक से जा रहा था। युवक अपने भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए बहन के घर के लिए निकला था। शनिवार रात एका के गांव पिलख्तर भदान के पास पेड़ से टकरा गई। थाना एका पुलिस उसे ट्राॅमा सेंटर लेकर आई। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा अमन हाईस्कूल का छात्र था। थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें