फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रजवाह के कटने से बर्बाद फसल का आकलन कराए प्रशासन

Fri, 15 Dec 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। हाथरस-फिरोजाबाद रजवाह के कटने से जौंधरी एवं गढ़ी रणछोर के किसानों की गेहूं एवं आलू की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। गढ़ी रणछोर के साथ जौंधरी के समीप करीब ढाई सौ बीघा से अधिक गेहूं एवं आलू की फसल जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन


नुकसान का सत्यापन न होने से किसान परेशान हैं। गढी रणछोर के किसान मुंशी कुमार,चमन पाल,राजवीर.नरेंद्र प्रधान.रणजीत, प्रदीप धर्मवीर,रामगोपाल, संतोष, गुलशेर अली.पप्पू धर्मेंद्र आदि की फसलें खराब हो गई है। किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग के लेखपाल एवं टीम को भेजकर सर्वे कराएं। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रधान अवधेश कुमार सिंह सप्पू ने कहा कि किसानों मुआवजा दिलाने की कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें