फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेजस समेत कई ट्रेनें 8 घंटे तक लेट, तीन ट्रेनें रद्द

Mon, 15 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार मे ंखडे़ रेलयात्री संवाद - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार मे ंखडे़ रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
टूंडला। घने कोहरे की दस्तक ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी पड़ गई, जिससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से आठ घंटे तक की देरी से चलीं। यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस और महांनदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में दिल्ली की ओर जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (3 घंटे), मगध एक्सप्रेस (साढ़े तीन घंटे), और ऊंचाहार एक्सप्रेस (4 घंटे) शामिल रहीं। वहीं, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में फरक्का एक्सप्रेस सबसे ज़्यादा आठ घंटे देरी से टूंडला पहुंची। ट्रेनों की इस लेटलतीफी के चलते लोकल रेलयात्री अब सड़क मार्ग से यात्रा करने को मजबूर हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें