विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोर की हालत बिगड़ी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक किशोर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेेकर आए। मोहित (15) पुत्र वीरेंद्र निवासी महादेव नगर ने शुक्रवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थिति में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला। किशोर की हालत बिगड़ते ही परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उपचार के उपरांत शनिवार सुबह उसकी हालत में सुधार होना बताया गया। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा कर्मियों के अनुसार किशोर की हालत में सुधार होता देख परिजन उसे वापस घर लेकर गए। संवाद