जसराना। थाना जसराना में दर्ज कराई गुमशुदगी में पिता ने कहा कि उसकी पुत्री बुधवार को सुबह 11 बजे बैंक जाने की कहकर निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी हरसंभव जगह तलाशने का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा किशोरी को तलाशने का काम किया जा रहा है।