सिरसागंज। ग्राम आलमपुर झपटा से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर किशोर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन से 14 वर्ष का किशोर गिरकर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगाें ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। किशोर ने अपना नाम सादिक निवासी सीतामढ़ी, बिहार बताया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसने बताया कि वह बिहार से दिल्ली जा रहा था।