-क्षेत्रीय लोगों ने वार्ड संख्या-36 के पार्षद पर लगाया आरोप
-समाधान दिवस में दिया शिकायतीपत्र, नगर आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पेयजल समस्या के निदान के लिए पार्षद के पास गए लोगों ने मनमानी का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक पार्षद ने वोट नहीं देने का मन गढ़ंत आरोप लगाते हुए समस्या निदान कराने से इन्कार कर दिया।
मामला वार्ड संख्या 36 के नगला पचिया से जुड़ा है। मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मोहल्ला में हंस वाहिनी गली के पास लगे सबमर्सिबल से उनका पेयजल कनेक्शन है। पानी का प्रेशर कम होने के कारण वे समस्या निदान के लिए क्षेत्रीय पार्षद के पास गए थे। लोगों का आरोप है कि पार्षद धर्मदास ने यह कहते हुए मना कर दिया कि निकाय चुनाव में आपने मुझे वोट नहीं दिया। बल्कि कनेक्शन कटवाने की धमकी भी दी। क्षेत्रीय नागरिक एदल सिंह आदि ने इस आशय का नगर आयुक्त के नाम एक शिकायती पत्र समाधान दिवस में दिया।
नगर आयुक्त ने शिकायत की जांच कराने को कहा गया है। वहीं पूछे जाने पर क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कि एदल सिंह व्यक्तिगत रूप से उनसे खुन्नस मानते हैं। आरोप झूठा है।