फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संयुक्त शिक्षा निदेशक को गिरफ्तार किए जाने का शिक्षकों ने किया विरोध

Wed, 21 Aug 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा मंडल के मंडलीय आह्वान पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस घटना के खिलाफ स्कूलों में शिक्षकों ने नारेबाजी की।राष्ट्रीय श्रमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जब इस तरह के ईमानदार अधिकारियों को गलत तरीके से ट्रैप किया जाएगा तो फिर देश और प्रदेश में ईमानदार अधिकारी किस तरह से कम कर पाएंगे। उन्होंने इसकी उच्च स्तर से जांच करने की मांग की है। डीएवी इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में शिक्षकों ने विरोध जताया। इस दौरान राजीव शर्मा, सुरेश कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, रामकेश यादव, डॉ. राघवेंद्र सिंह, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें