फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजस्व निरीक्षक की कार से नकदी से भरा बैग ले गए टप्पेबाज

Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के सामने तीन टप्पेबाजों ने जिला पंचायत कर्मचारी की कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में हजारों की नकदी एवं महत्वपूर्ण पत्रावली बताई गई हैं। थाना रसूलपुर पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत हरिओम बाबू विभव नगर स्थित आवास से जिला पंचायत कार्यालय दबरई कार द्वारा जा रहे थे। रास्ते में थाना रसूलपुर के सामने जैसे ही पहुंचे। वैसे ही एक व्यक्ति ने उनकी कार के बोनट के नीचे कोई तरल पदार्थ डाल दिया। इसी दरम्यान दूसरे लपके ने राजस्व निरीक्षक से कहा कि वे कार का बोनट उठा कर देख लें। कार के इंजन से ऑयल निकल रहा है। कार सवार हरिओम बाबू जैसे ही कार से नीचे उतर कर कार के बोनट को खोला वैसे ही तीसरे टप्पेबाज ने ड्राइवर सीट के बराबर रखा बैग उठा लिया और रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने घटना के बाबत थाना रसूलपुर पुलिस को तहरीर दी है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें