फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापाकलां में हो रहा था केरोसिन का अवैध कारोबार

Thu, 17 Dec 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार सदर ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ टापाकलां पर छापा मारकर 1850 लीटर केरोसिन के साथ खाली ड्रम, मापक यंत्र और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेश चंद्रा को सूचना मिली की टापाकलां पर अवैध रूप से केरोसिन का कारोबार संचालित हो रहा है। उन्होंने टीम के साथ टापाकलां बौधाश्रम रोड पर स्थित अमर सिंह के मकान के नीचे बनी दो दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेश चंद्रा ने बताया कि दुकान को खुलवाकर देखा तो नौ ड्रमों में 1800 लीटर केरोसिन, आधे कटे ड्रम में करीब 50 लीटर व ड्रम से तेल निकालने का प्लास्टिक का पाइप, मापकयंत्र व दूसरी दुकान में 19 खाली ड्रम मिले हैं। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ने पांच सौ रुपये महीने पर मनोज नाम के युवक को किराए पर दुकान दी थी। उसके पास राशन की दुकान का आवंटन है या फिर अवैध कारोबार कर रहा है इसकी जानकारी उसे नहीं थी। टीम ने वहां खड़ी एक बाइक को भी बरामद किया है। बाइक स्वामी और मनोज के खिलाफ जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद अभियोग दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा अवैध रूप से केरोसिन की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें