फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच हुई वार्ता रही बेनतीजा

Tue, 11 Jun 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच हुई वार्ता रही बेनतीजा
विज्ञापन

- पंद्रह दिनों से अधिवक्ता कर रहे हैं तहसील में धरना प्रदर्शन, आज फिर होगी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। पिछले पंद्रह दिनों से तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से बात करने एसडीएम पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक दोनों में वार्ता हुई। कई मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता बेनतीजा रही। मंगलवार को तहसील सभागार में फिर वार्ता होगी।
विज्ञापन

तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ अन्य समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम प्रशासन एवं एसडीएम न्यायिक के साथ पेशकार सूरज सिंह के तबादले की मांग की जा रही है। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील में तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों का व्यवहार ठीक नहीं है। वहीं तहसील के कई पटलों पर कोई कार्य नहीं होने की बात कही। सोमवार को अधिवक्ताओं से बात करने एसडीएम सत्येंद्र सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पेशकार सूरज सिंह का तबादला हो गया है। एसडीएम के साथ मांगों को लेकर भी अधिवक्ताओं ने चर्चा की। कई मांगों पर सहमति नहीं बनने पर वार्ता सफल नहीं हो सकी। बाद में एसडीएम और अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एक बार फिर वार्ता करने का निर्णय लिया। बार के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को तहसील सभागार में चर्चा होगी उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में बलवीर सिंह, औंकार सिंह यादव, संजय यादव, पुष्पेंद्र यादव, सचिन कुमार, सौरभ सक्सैना, शेर सिंह, हरेंद्र बघेल, राघवेंद्र चौहान, रवीप्रकाश, विमल कुमार, रमेश चंद्र यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें