बस स्टैंड के शौचालय प्रभारी के खिलाफ करें कार्रवाई
गंदगी मिलने पर नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश
शिकोहाबाद। नोडल अधिकारी इटावा क्षेत्र सत्यनारायण ने रविवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को लेकर नोडल अधिकारी ने एआरएम और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सुलभ शौचालय में मिली गंदगी से नोडल अधिकारी नाराज हुए और एआरएम को शौचालय प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
लखनऊ से आए नोडल अधिकारी सत्यनारायण ने रविवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। डिपो में जर्जर भवनों के बारे में जानकारी की। बस स्टैंड परिसर में बने सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। सुलभ शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने एआरएम से शौचालय में सफाई सुनिश्चित कराने के लिए कहा। एआरएम को निर्देश दिए कि शौचालय प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान एआरएम राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। संवाद