मोदी को तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुनने पर बांटी मिठाई
- दुली चौराहे पर मिष्ठान का वितरण कर मनाई खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता एवं हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए का नेता चुने जाने पर मिष्ठान का वितरण किया गया। भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया।
मिष्ठान का वितरण करने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष लायक सिंह शंखवार, संजीव उपाध्याय, पार्षद विजय शर्मा, अवधेश वाल्मीकि, अभिषेक मित्तल क्रान्ति, मुकेश विद्यार्थी, महेंद्र द्विवेदी, सतीश चंद्र गोला, त्रिलोकीनाथ स्वर्णकार, राजेश अग्रवाल आलोक, नीरज शर्मा, विंष्णु गुप्ता, धर्मेंद्र कश्यप, हिमांशु शर्मा, विशाल मोहन यादव शामिल थे।