फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वदेश महाराज ने विद्यार्थियों को दिया आशीर्वाद

Sun, 23 Apr 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेश महाराज ने विद्यार्थियों को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन

शिकोहाबाद। मथुरा स्थित गुरुकुल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आचार्य स्वदेश महाराज रविवार को ज्ञानदीप कॉलेज पहुंचे। वह सिरसागंज में अतुल फरसैया के यहां आयोजित कार्यक्रम से लौटते हुए ज्ञानदीप स्कूल पहुंचे। उन्होंने ज्ञानदीप की निदेशक डॉ. रजनी यादव और डॉ.पीएस राना के साथ अन्य लोगों से मुलाकात की विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि शिक्षा देने से बड़ा कोई दान नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्य बोलने वाला और चरित्रवान व्यक्ति सदैव ऊंचाइयों पर जाता है। उन्होंने सभी से आत्मसंयम से रहने के लिए प्रेरित किया। कहा प्रत्येक व्यक्ति सुबह योग और आसन अवश्य करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार यादव, डॉ. पीएस राना, ग्रीस कठेरिया, पूरन सिंह, मुकेश कुशवाह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें