युवक फांसी के फंदे पर झूला,मौत फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र के टूटी पुलिया आसफाबाद निवासी युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है थाना रसूलपुर के टूटी पुलिया आसफाबाद निवासी सौदान सिंह उर्फ भूरा (20)पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार की शाम घर के अंदर ही दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर पंखे पर झूल गया। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह कमरे की ओर गए। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई ।घटना की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा है। बताते हैं कि पूर्व म म्रतक बिजली चोरी के मामले में जेल गया था।कोरोना के चलते उसे जेल से रिहा किया गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।