फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अचानक खेत में हुआ 70 फीट गहरा गड्ढा

Sat, 21 Sep 2024 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। तहसील क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद शुक्रवार शाम एक खेत में करीब 70 फीट धंस गया। खेत के धंसने पर खेत स्वामी अचंभित है तथा सदमे में आ गया है। खेत स्वामी ने तहसील प्रशासन को जानकारी देते हुए गड्ढे को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव पमारी निवासी मुंशीलाल, शेर सिंह, विनोद सिंह, हरी चंद्र, छोटेलाल की सम्मलित खेती है। मुंशीलाल शुक्रवार शाम टहलते हुए खेतों की ओर गए तो बीच खेत को धंसा देख दंग रह गए। जब वह नजदीक पहुंचे तो पता चला कि खेत में करीब 70-80 फीट गहरा तथा करीब पांच फीट चोड़ा गड्ढा हो गया है।
उनकी सूचना पर परिवार के अन्य ग्रामीण मोके पर पहुंच गए। उन्हाेंने गड्ढे में पत्थर डाला तो महसूस हुआ कि गड्ढे अंदर पानी है। माना जा रहा है कि वहां किसी समय कूंआ रहा होगा, किंतु परिजन का कहना है कि उन्होंने कभी अपने खेत में कुआं नहीं देखा। खेत में गहरा गड्ढा होने से खेत स्वामी ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें