फिरोजाबाद। परिजनों की डांट से आहत इंटर की छात्रा ने सोमवार रात फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव गढईया जैनामई निवासी तनु (18) इंटर की छात्रा थी। सोमवार को परिजन ने उसको डांट दिया था। इससे आहत होकर तनु ने कमरे के दोनों दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस बीच परिजन की नजर फंदे पर लटके तनु के शव पर पड़ी तो वे परेशान हो उठे। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर मटसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे के दरवाजे तोड़कर छात्रा के शव को फंदे से उतारा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि तनु इंटर की छात्रा थी। परिजन ने सोमवार को उसको डांट दिया था। इससे आहत होकर उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो जांच की जाएगी।