टूंडला। घर से स्कूल के लिए निकला छात्र लापता हो गया। छात्र के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एटा रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी गंगाराम नगर निवासी छात्र गुंजीत कुमार (13) सोमवार सुबह 6.45 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। उसके बाद वह नहीं लौटा। परेशान परिजन ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंचा। परिजन ने तलाश की, किंतु पता नहीं चला। छात्र के पिता शशिकांत ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि छात्र की तलाश की जा रही है।