टूंडला। नगर के न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी श्याम बाबू रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनका 12 वर्षीय पुत्र सूरज एनसीआर इंटर काॅलेज में कक्षा छह का छात्र है। शुक्रवार शाम चार बजे वह घर से खेलने जाने की कहकर निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी समय तक उसके घर न आने पर परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। रेलकर्मी ने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने घर से लेकर बाजार तक के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन छात्र का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि लापता छात्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।