फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परीक्षा देने जा रहे छात्र की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
नितिन कुमार माथुर - मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के गांव बरतरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीएससी के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी नितिन कुमार (20) शिकोहाबाद स्थित एक कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह परीक्षा देने के लिए जा रहा था। वह नारखी थाना क्षेत्र के गांव बरतरा के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसको लेकर यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नारखी सुरेश चंद्र का कहना है कि छात्र की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें