फिरोजाबाद।आरएसएस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सडकों पर आवारा घूम रहीं गाय एवं गोवंश को भूसा व हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान आरएसएस की प्रांतीय कार्यकारणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कोरोना-19 प्रकोप के कारण समूचे जिले में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसेे में सड़कों पर आवारा घूम रहीं गाय व गोवंश को चारा-पानी की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों पर भूखे-प्यासे घूम रहे गोवंश की आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सुध ली। कार्यकर्ताओं ने आवरा गोवंश को हरा चारा व भूसा खिलाया। इस दौरान प्रांतीय गोवंश सेवा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय,प्रांत ग्राहक पंचायत प्रमुख बृजेश शर्मा, महानगर गोसेवा प्रमुख पवन तैनगोरिया, पवन प्रधान, राजेश चौधरी एवं कन्हैया उपाध्याय आदि मौजूद रहे।