फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रेमिका की शादी रुकवाने को रची अपहरण की कहानी

Mon, 26 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रेमिका की शादी रुकवाने को खुद के अपहरण की कहानी गढ़ने वाले ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। झूठी सूचना देने के मामले पर पुलिस अब उस पर कार्रवाई करने की तैयारी की है। उक्त चालक पहले टूंडला ने नवाब चौराहे पर रहता था। वर्तमान में थाना उत्तर के टापा कलां में रह रहा था।
विज्ञापन



मूलरूप से थाना टूंडला के अलीनगर कैंजरा नवाब चौराहा निवासी आंशू उर्फ आशीष ट्रैक्टर चलाता है। वर्तमान में वह थाना उत्तर के टापाकलां क्षेत्र में रह रहा है। बताते हैं कि आशीष तीन-चार दिन पहले अचानक घर से गायब हो गया था। आशीष के गायब होने के बाद परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। थाना उत्तर पुलिस आशीष की खोजबीन में जुट गई थी। जिले की पुलिस की टीमें लगातार उसे तलाश रहीं थी।

सर्विलांस के जरिए मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे रविवार की खाटू श्याम दरबार राजस्थान से लौटते वक्त पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आशीष ने टूंडला थाना क्षेत्र निवासी प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी थी। थाना प्रभारी उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि युवक आशीष उर्फ आशू ने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें