फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चौपाई निकालने को लेकर विवाद में पथराव, 19 गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाई निकालने को लेकर विवाद में पथराव, 19 गिरफ्तार
विज्ञापन

- लाइनपार के गांव कूर्रीकूपा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। होली के बाद चौपाई निकाले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव कूर्रीकूपा में शुक्रवार को होली के बाद ग्रामीणों द्वारा चौपाई निकाली जा रही थी। तभी राकेश और राम सुंदर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। ग्रामीण विवाद को शांत कराते तब तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर लाठीडंडे से हमला करते हुए पथराव शुरु कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनको पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम राकेश, विमल कुमार, अशोक व सुनील निवासी ठार बदन सिंह लाइनपार, रामशंकर, हेमंत, हिमांशु, सनक सिंह, दयाशंकर, भानू, राम सुंदर, गोविंद, छोटू, तेजवीर सिंह, विजेन्द्र, प्रदीप, सोनू, सोनू व कुलदीप निवासी कर्री कूपा थाना लाइनपार बताए गए हैं। थानाध्यक्ष लाइनपार अनुरुद्घ प्रताप सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। दोनों पक्षों के बीच चौपाई निकाले जाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें