हिरनगांव मंदिर में स्थापित की भगवान महावीर की प्रतिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप नवनिर्मित जैन मंदिर में कार्य चल रहा है। रविवार को मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की साढ़े पांच फीट की पद्मासन प्रतिमा 31 फुट ऊंची वेदी पर स्थापित की गई। साथ ही भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक समारोह मनाया गया।
मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की पद्मासन प्रतिमा विराजित की गई। पंडित मुकेश शास्त्री द्वारा विधिविधान के साथ भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक मनाया गया। नवीन वेदी की शुद्धि एवं प्रतिमा को विराजमान करने का सौभाग्य अनिल कुमार जैन के मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव कुमार जैन, अनूप जैन एवं राजेंद्र कुमार जैन आगरा ने किया। ध्वजारोहण महावीर प्रसाद जैन, अजय जैन ने किया। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा छदामी लाल जैन मंदिर से एक भव्य रथ के साथ विराजमान करके राजा के ताल के रास्ते होते हुए हिरनगांव पहुंची।
राजा का ताल जैन मंदिर स्थित अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारियों ने रथ की भव्य अगवानी की। हिरनगांव मंदिर में नवनिर्मित मंदिर पर 31 फुट ऊंची वेदी पर साढ़े पांच फीट की पद्मासन प्रतिमा को विराजमान किया गया। प्रतिमा को विराजमान करने का सौभाग्य अतुल जैन, अनूप जैन, अशोक जैन, सनी जैन, ऋषभ जैन, भगवान जैन, दिनेश जैन, दुष्यंत जैन शामिल रहे।