फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women IPL: मुंबई इंडियन से खेलेंगी फिरोजाबाद की स्टार गेंदबाज सोनम यादव, 10 लाख में टीम ने खरीदा

Mon, 13 Feb 2023 11:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद की सोनम यादव अंडर-19 महिला विश्वकर में अपना जलवा दिखाने के बाद अब महिला आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगी। उन्हें 10 रुपये में टीम ने खरीदा है।  
विज्ञापन
Women IPL में मुंबई इंडियन से खेलेंगी सोनम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार हो रहे महिला आईपीएल में सुहागनगरी फिरोजाबाद की स्टार गेंदबाज सोनम यादव नजर आएंगी। सोनम को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में टीम के लिए खरीदा है। महिला आईपीएल में चयन होने पर सोनम की मां, भाई और परिजनों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


सोनम के भाई अमन यादव ने बहन की एक और कामयाबी पर खुशी जताई। कहा कि सोनम ने पूरे परिवार का सपना साकार किया है। प्रदेश और देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों के दुओं के चलते ही उनकी बहन कामयाबी की राह पर चल रही है।

10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा

प्रदेश के छोटे से गांव राजा का ताल की रहने वाली सोनम आज अपने खेल के दम पर दुनिया में एक अलग पहचान बनाएं हुए है। बेशक सोनम का चयन मुंबई इंडियंस में हुआ है, लेकिन सुहागनगरी के लोगों में खुशी की लहर है। सोमवार की शाम सोनम यादव का चयन मुंबई इंडियंस के लिए हुआ। उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा गया है। 

सोनम यादव भारतीय महिला अंडर-19 टीम की सदस्य हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में आखिरी विकेट लिया था। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज की भूमिका में खेलती हैं। वह अंडर-19 क्रिकेट टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 

मुंबई इंडियंस के भरोसे पर खरा उतरेंगे-सोनम 

अमर उजाला से बातचीत में सोनम ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरा जाएगा। फिरोजाबाद का नाम पूरे विश्व में रोशन किया जाएगा। सोनम की मां गुड्डी देवी ने बताया कि बिटिया नाम रोशन कर रही है। वह अपने परिवार और फ़िरोजाबाद का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें