डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जोंस कॉलेज की ओर से बीकॉम और बीएससी में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मंगलवार को बीकॉम की काउंसिलिंग भी करा ली गई। इस बार बीकॉम के ओपन वर्ग में कटऑफ 92.4 फीसदी गई है।
सेंट जोंस कॉलेज को इस बार बीकॉम में प्रवेश के लिए प्रत्येक सीट के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए। जो कि गत वर्षों की अपेक्षा कम है। गत वर्षाें में कॉलेज को बीकॉम की प्रत्येक सीट के लिए 8-10 तक आवेदन प्राप्त होते रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीकॉम की 240 सीटों के लिए करीब 1200 आवेदन प्राप्त हुए थे। अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) में कटऑफ 82.4 और अनुसूचित जाति (एससी) में 77.6 फीसदी है। इस बार 12वीं के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बनाई गई है।
बीएससी बायो ग्रुप में प्रवेश के लिए ओपन वर्ग की कटऑफ 81 फीसदी, ओबीसी में 78 फीसदी और एससी में 76 फीसदी है। मैथ्स ग्रुप में कटऑफ क्रमश: 83.4 फीसदी, 75 फीसदी और 72.2 फीसदी है। बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 26 व 27 जुलाई को और बीएससी बायो में प्रवेश के लिए 28 जुलाई काउंसिलिंग कराई जाएगी। बीए में प्रवेश के लिए अभी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। कॉलेज प्रशासन ने 15 जुलाई को आवेदन स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया बंद कर दी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 30 जून के बाद वेब पंजीकरण की कोई आखिरी तारीख निर्धारित नहीं की गई।
- प्रत्येक सीट के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुए थे, काउंसलिंग कराई गई
बीएससी में प्रवेश के लिए भी कट ऑफ लिस्ट जारी, बीए की है शेष