फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसएसपी ने सीएम से की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर मिली शाबाशी

Tue, 28 Oct 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम दरबार भेंट करतीं एसएसपी की पत्नी और साथ में खड़े एसएसपी सौरभ द - फोटो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम दरबार भेंट करतीं एसएसपी की पत्नी और साथ में खड़े एसएसपी सौरभ दीक्षित। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसएसपी दीक्षित के साथ उनकी आईआरएस अधिकारी पत्नी भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था और पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। विशेष रूप से, थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हाईवे पर हुई 2 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर करने की घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें