फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसएसपी ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ की पैदल गश्त

Sun, 07 Apr 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिसकर्मियों के साथ कस्बा में पैदल गश्त की। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कोटला व प्राथमिक विद्यालय कपावली का निरीक्षण किया। साथ बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। सभी को सात मई को अधिक से अधिक मतदान कर अपने मत का प्रयोग करने के लिए संगोष्ठी आयोजित कर आमजन को जागरूक किया। इस दौरान एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ टूंडला अनिवेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें