फिरोजाबाद। समाजवाद के प्रणेता एवं अग्रकुल प्रवर्तक श्री 1008 महाराजा अग्रसेन के 5148 जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा में वैभव और उत्साह देखने को मिला। दो दर्जन से अधिक सजीव झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया।रसूलपुर स्थित राजादाल मिल से शोभायात्रा हरी झंडी मिलने के साथ प्रारंभ हो गई। मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल जीआर प्लाजा, उमाशंकर अग्रवाल पप्पू ने मुख्य डोले की आरती उतारकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर केसरिया ध्वज वाहक तो ऊंटों पर नगाड़े वादक चल रहे थे। इनके पीछे विघ्न विनाशक भगवान गणेश का डोला था। इसके पीछे शिव परिवार, श्रीराम दरवार, मां राज राजेश्वरी कैला देवी की झांकी के साथ राधाकृष्ण सहित अनेक झांकियां शामिल थीं।
अग्रवाल समाज की कुलदेवी माता लक्ष्मी का डोला था। इसके बाद चल रहे रथ पर महारानी अपनी 18 रानियों के साथ चल रही थीं। सबसे अंत में चल रहे डोले पर महाराजा अग्रसेन अपने 18 पुत्रों के साथ विराजमान थे। मुख्य डोले के आगे जयंती समिति के पदाधिकारी चल रहे थे। शोभायात्रा रसूलपुर राजा दालमील से प्रारंभ होकर नालबंद चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार से होकर मोहल्ला गंज, डाकखाना चौराहा, रामलीला के चौराहे से होकर राजेंद्र विश्राम गृह पहुंची।
शोभायात्रा में मुख्य संयोजक वेद प्रकाश अग्रवाल, मोहनलाल झिंदल, देवेंद्र अग्रवाल, अमित बंसल, अजय बंसल, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष मनोज बंसल लल्ला, आनंद अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, प्रांजल सिंघल, सचिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रदीप टंडन, विपुल बंसल, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, डाॅ. जीके अग्रवाल, सुनील बंसल टंडन, नानकचंद्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रवींद्र बंसल शामिल थे।
विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा का मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इसके अलावा अग्रवाल संगठन, अग्रवाल महिला संगठन, अग्रवाल महिला सम्मेलन, अग्रोहा विकास समिति, प्रथम शाखा महिला, संस्कार भारती, अग्रवाल शभा, अग्रवाल धर्मशाला, अपनी दुनिया फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व अन्य लोगों ने जोशीला स्वागत किया। राधाकिशन मंदिर प्रबंध समिति मुहल्ला गंज में मधुरदत्त बंसल, शालू दत्त बंसल, जय किशन जैनू, डाकखाना चौराहा पर हरिबाबू, गिरधर प्लाजा पर श्याम बाबू, दिगंबर जैन बाहुवलि संघ ने स्वागत किया। संवाद
नाटिका का मंचन आज होगा
फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में 4 अक्तूबर को शाम को छह बजे स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा प्रांगण में मुंबई के कलाकारों के द्वारा महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित नाट्य कथा का संजीव मंचन एवं लाइट का आयोजन किया जाएगा। संवाद