फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीआरसी पर हुआ स्पेल बी परीक्षा का आयोजन

Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में भाषा संबंधी कौशल का विकास करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराई जा रहे स्पेल बी परीक्षा का आयोजन बीआरसी पर किया गया। ब्लाॅक स्तरीय परीक्षा में 81 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कई विद्यालयों के बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जिला स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप के निर्देशन में हुई परीक्षा में प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 35 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 46 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एआरपी अजय पाल सिंह ने बताया बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में भाषा संबंधी कौशल का विकास करने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान अंग्रेजी फिल-इन-द-ब्लैंक्स एवं हिंदी भाषा के श्रुतिलेख बच्चों को दिए गए। परीक्षा के दौरान सुमन राजपूत के साथ अन्य एआरपी एवं अध्यापकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें