फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सपा महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर करेगी प्रदर्शन

Sat, 04 Mar 2023 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

रसोई गैस की 50 रुपये कीमत बढ़ाकर जनता को होली पर दिया महंगाई का तोहफा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने तथा बिजली की दरें बढ़ाए जाने का विरोध जनता को साथ लेकर किया जाएगा।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की जनता को 50 रुपये रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाकर होली पर महंगाई का तोहफा देने का काम किया है। सपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग ने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। सपा हमेशा जनता के साथ रही है और रहेगी। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने कहा कि पार्टी महंगाई का हर स्तर पर विरोध करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गुलाब सिंह प्रधान, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय आर्या, राजकुमार राठौर, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव नीरज यादव, आदर्श यादव धन्नू, मोहित राठौर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें