फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सपा विधायक ने ऊर्जा और नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र

Wed, 09 Aug 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के नगर विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने नगर में व्याप्त पेयजल समस्या के समाधान और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने के लिए ऊर्जा मंत्री और नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।नगर विकास मंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र शिकोहाबाद के अंतर्गत नगर पालिका में पेयजल की दिक्कत है। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर, कृष्णा नगर एवं बाईपास रोड पर पेयजल की सप्लाई नहीं है। यहां के निवासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने नगर विकास मंत्री से मांग की है कि नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर, कृष्णा नगर एवं बाईपास के क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन डलवाते हुए पानी सप्लाई की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

वहीं नगर में विद्युत सप्लाई की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नगर क्षेत्र में दस से 12 घंटा आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों के घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई एवं दिनचर्या पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से नगर में विद्युत आपूर्ति 20 से 22 घंटे सप्लाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें