फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसपी ने पहनाए हेलमेट, सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश

Wed, 02 Jul 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जैन मंदिर पर बाइक सवारों को हेलमेट पहनाते एसपी सिटी व यातायात प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को जैन मंदिर चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाते हुए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान 100 बाइक सवारों को हेलमेट दिए गए। एसपी सिटी ने जोर देकर कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है, जिससे न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रहती है। उन्होंने खास तौर पर हेलमेट पहनने और तेज रफ़्तार से वाहन न चलाने की सलाह दी। सीओ सिटी व यातायात अरुण कुमार चौरसिया ने भी निर्धारित गति से वाहन चलाने और क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने की बात कही। इस कार्यक्रम में यातायात प्रभारी महेश यादव भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें