फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डोरी प्रकरण में सपा का प्रतिनिधिमंडल सीओ से मिला

Tue, 13 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला के तहसील में सीओ अमरीश कुमार से भेंट करते सपाईसंगठन
विज्ञापन
टूंडला। नारखी थाना क्षेत्र के ग्राम डोरी के मामले में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ टूंडला से मंगलवार को मिला। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट ने सीओ को बताया कि अराजक तत्वों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और आगरा में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय, उल्टा उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक अजीम भाई, संदीप यादव एडवोकेट, महाराज सिंह धनगर, केवी यादव, अख्तर हुसैन और डॉ. संजीव यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें