फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जाम में एबुलेंस के साथ एसपी देहात की गाड़ी भी फंसी

विज्ञापन
प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर सर्विस रोड पर जाम में फंसी एसपी ग्रामीण की गाड़ी के साथ एंबुलेंस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने सर्विस रोड पर जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस के साथ एसपी देहात की गाड़ी भी फंस गई। करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस और एसपी ग्रामीण जाम में फंसी रही। इस बीच लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्विस रोड पर जाम से निजात दिलाने को यातायात प्रभारी गगन गौड़ ने पहल की। इससे जाम नहीं लगा। बुधवार को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर सर्विस रोड पर जाम लग गया। जाम का प्रमुख कारण सर्विस रोड पर खड़े वाहन और अतिक्रमण रहा। जाम में सुहागनगर चौराहा की ओर से आ रही 112 एंबुलेंस फंस गई।
इस बीच एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई। लोगों को जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोग हाईवे से होकर गुजरने को बाध्य हुए। क्षेत्रीय दुकानदारों का कहना है कि सर्विस रोड पर जाम लगने की समस्या आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें