फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांवड़ यात्रा से पहले एसपी सिटी ने किया टूंडला-एटा मार्ग का औचक निरीक्षण

Mon, 13 Jul 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने रविवार को फिरोजाबाद के व्यस्त टुंडला-एटा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना पचोखरा क्षेत्र की निहाल सिंह की पुलिया से लेकर थाना रजावली क्षेत्र के एटा बॉर्डर तक का जायजा लेते हुए सुरक्षा प्रबंधों, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने और भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, एसपी सिटी ने थाना पचोखरा, रजावली और नारखी के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और थानों के अर्दली रूम का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं व शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस को संदिग्धों की चेकिंग, सोशल मीडिया की निगरानी और डीजे व जुलूसों से संबंधित शासकीय नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें