शिकोहाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपदीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पाली इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विपिन कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं नोडल अधिकारी अशोक अनुरागी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकैलाश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
निर्णायक मंडल में संजय यादव, ऊषा पालीवाल, एवं पूजा मलिक रहीं। प्रतियोगिता में कुमारी सोनम यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना प्रथम, कुमारी अनामिका महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय और कुमारी प्राची गार्डेनिया इंटर कालेज शिकोहाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने तीनों विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिलामंत्री राजीव शर्मा, डॉ. अजब सिंह, सोनम पालीवाल, प्रभाकर शर्मा, हरिओम, हरिकेश, हरिपाल, राजपाल सिंह, शशांक भट्ट, विक्रमजीत यादव, सीमा सिंह, डॉ. नीलम यादव, डॉ. संगीता दिवाकर, राममोहन पालीवाल, अरविंद दीक्षित आदि का सहयोग रहा। संचालन डॉ. राघवेंद्र सिंह ने किया। प्रधानाचार्य रवि मिश्र ने आभार जताया।