टूंडला। रेल प्रशासन ने दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं कुछ ट्रेनों के अपने निर्धारित समय से नियंत्रित करने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी रागिनी ने बताया कि ट्रेन नंबर 64101/02 दिल्ली-अलीगढ़ एवं अलीगढ़-दिल्ली मेमू पैसेंजर 20-21 दिसंबर को अप व डाउन में रद्द रहेंगी। वहीं, ट्रेन नंबर 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 20 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से चलेगी। संवाद