फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने की जरूरतमंदों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वैश्विक महामारी में सामाजिक संगठन जरूरतमंदों की सेवा करने में जुटे हैं। एमएस वीवा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा हिमांयूपुर के श्रमिकों एवं दिहाड़ी मजदूरों के 30 परिवारों को आटा,चावल ,आलू ,मसालों का वितरण किया गया । ट्रस्ट की संचालिका नंदिनी यादव ने सभी से आग्रह किया कि घर से बाहर निकलते समय आप लोग माफ का प्रयोग अवश्य करें । इस दौरान पावन शर्मा,देश दीपक गौरव कुशवाह, अंकुर यादव ,जीतू यादव , विष्णु का सहयोग रहा । वहीं, कोमल फाउंडेशन द्वारा राशन सामग्री एवं मास्क का वितरण पीपल नगर,फिरोजाबाद में किया गया। अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि कोमल फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री एवं मास्क का वितरण किया है। सभी से अपील भी की है कि लॉकडाउन के नियमों का सही ढंग से पालन करें। इस दौरान हरिनारायण,विपिन कुमार,अंकित कुमार,संजीव शंखवार का राशन वितरण में विशेष सहयोग रहा है !
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें