फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में एसओ एका लाइन हाजिर

Tue, 11 Jun 2024 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में एसओ एका लाइन हाजिर
विज्ञापन

एसएसपी ने रविवार रात जारी किया आदेश, चुनाव सेल प्रभारी को बनाया एका का प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना एका में युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने रविवार रात आदेश जारी करते हुए एसओ एका को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चुनाव सेल प्रभारी को एका थाने का नया प्रभारी बनाया है। युवक को थाने में पीटने के मामले की जांच सीओ सिरसागंज कर रहे थे। जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी।
विज्ञापन

एका के गांव राजपुर निवासी विपिन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि 21 मई को वह अपने मामा के बेटे नीरज की बाइक से एटा गया था। वापस आकर बाइक कथा पांडाल में खड़ी कर दी थी। जहां से बाइक चोरी हो गई। मामा के बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। 22 मई को एका पुलिस उसे घर से उठाकर थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे बेल्टनुमा पट्टे के साथ डंडों से जमकर पीटा। विपिन की हालत को देखकर परिजन ने इसकी जानकारी अपने अधिवक्ता को दी थी। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद पुलिस खुद बचाव की मुद्रा में आ गई थी। मामला गर्म होने के बाद एसएसपी ने जांच सीओ सिरसागंज को सौंपी थी। सीओ ने थाने के कैमरे चेक करने और पूछताछ के बाद अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर रविवार रात एसएसपी ने एसओ एका शिवभान सिंह राजावत को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं चुनाव सेल के प्रभारी मनोज कुमार शर्मा को एका थाने का नया प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें