फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ननद ने धोखाधड़ी कर निकाली भाभी के खाते से बीमा की राशि

Mon, 15 Jul 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सड़क दुर्घटना में हुई पति के बाद मिले किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि को ननद ने ही एटीएम से निकाल लिया। निकाली धनराशि मांगने पर ससुरालियों ने मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता भाभी ने कोर्ट के आदेश पर ननद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय का है। गांव निवासी आदेश कुमारी ने आईसीआईसीआई बैंक टूंडला में आठ जनवरी 2015 को खाता खुलवाया था। जिसमें ननद स्वेता ने एक माेबाइल नंबर डलवा दिया था। इस दौरान स्वेता ने उनके खाते पर धोखे से डेबिट कार्ड बनवा लिया। इसी बीच 11 मार्च 2015 को विवाहिता के पति पंकज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद सात जून 2016 को किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि उसके खाते में आ गई थी। पति की मौत से शोक संतृप्त आदेश कुमारी बैंक नहीं गई। इस बीच उसकी ननद स्वेता ने उसके खाते से बीमा की पूरी रकम डेबिट कार्ड से निकाल ली थी।
खाते में उसका मोबाइल नंबर अंकित न होने के कारण उसे जानकारी नहीं हो सकी थी। कुछ समय बाद वह रुपये निकालने बैंक गई तो उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। सख्ती से खाते से निकाले गए रुपये मांगे तो ननद स्वेता, देवर प्रदीप व सास कृष्णकांता ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें