फिरोजाबाद। थाना नारखी के मोईनउद्दीनपुर सिक्सलेन हाइवे के किनारे दुकानों एवं हॉल पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया। पीड़ितों ने डीएम,एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना नारखी के ग्राम मोईनउद्दीनपुर निवासी विनोद कुमार और सुभाषचंद्र ने डीएम एवं एसएसपी को संबोधित भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उसके परिवार का खेत सिक्सलेन हाइवे के किनारे स्थित है। उक्त भूमि को पहले ही 143 घोषित करा दिया था। अधिकांश भूमि सिक्सलेन में चले जाने के कारण शेष बची भूमि पर परिवार के लोगों ने मिलकर दुकानों को बनाने के साथ एक हॉल बनवाया था। उक्त दुकानों के अंदर बालू गिट्टी के साथ अन्य सामान भरा हुआ था। पीड़ितों का आरोप है कि उसमें रखे सामान को ताला तोड़कर उक्त लोगों ने निकाल लिया गया है। इतना ही नहीं जबरन ताला लगा दिया है।