दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार के साथ पीटा
फिरोजाबाद। दुकान बंद कर घर जा रहे एक दुकानदार को बृहस्पतिवार की देर शाम को कुछ लोगों ने रास्ते में पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना उत्तर पुलिस ने दुकानदार का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की है। रजत जैन निवासी इंद्रानगर कॉलोनी कोटला रोड पर डिपार्टमेंटल स्टोर की दुकान चलाता है। रोज की भांति रजत देर शाम करीब साढे दस बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही वह कोटला चुंगी चौराहा पर पहुंचा। वैसे ही तीन-चार लोगों ने उसे घेर कर पीट दिया। पिटाई के दौरान रजत जैन के चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। दुकानदार की चीखपुकार सुन कर आसपास खड़े लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार गए। मौके पर पहुंचे थाना उत्तर पुलिस ने दुकानदार का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। वहीं दुुकानदार ने कोटला चुंगी पर रहने वाले तीन लोगों के विरूद्व थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।