फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली का तार टूट कर गिरा, दुकानदार की मौत

Tue, 05 Sep 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार की दोपहर को बिजली का तार टूट कर गिर गया। तार की चपेट में आकर एक 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा लेकर गए। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अतुल प्रताप (24) निवासी फतेहपुर सोमवार की दोपहर को अपनी बरतरा रोड स्थित खाद बीज की दुकान पर बैठा था। लघुशंका के लिए वह दुकान के पीछे स्थित दीवार के पास खड़ा था। इसी बीच हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। तार में करंट प्रवाहित होने की वजह से अतुल प्रताप गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीधे आगरा लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम को युवक का शव गांव लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें