फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निजी आईडी पर ई-टिकट बनाने वाला दुकानदार पकड़ा

Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी आईडी पर ई-टिकट बनाने वाला दुकानदार पकड़ा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। रेलवे पुलिस बल ने कथित रूप से निजी आईडी पर रेलवे टिकट बुक कराने का काम कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज कुमार रजक ने एक मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने संचालित एक दुकान पर छापा मारा। सचिन गुप्ता की दुकान से आरपीएफ ने तीन वेटिंग की टिकट और 12 टिकट पुराने मिले। सभी टिकट सचिन गुप्ता ने अपनी निजी आईडी पर बुक कराए थे। सभी टिकटें अलग-अलग पता व व्यक्तियों के नाम से बुक कराई गई थीं। पुलिस ने सचिन गुप्ता की दुकान से एक लैपटॉप और एक प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दुकानदार सचिन गुप्ता को जेल भेजा है। संवाद

बिजली के तारों में चिंगारी से पांच बीघा फसल जली
नारखी। खेत के ऊपर झूल रहे बिजली के तारों में चिंगारी ने एक गरीब किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूप सिंह शर्मा निवासी गढी हंसराम थाना नारखी ने इस साल पांच बीघा गेहूं की फसल की थी। खेत बटाई पर लेकर गई फसल में शुक्रवार रात को अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी फसल जलकर खाक हो गई। किसान भूप सिंह शर्मा ने बताया कि खेत के ऊपर झूल रहे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लगी। किसान ने घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें